नुमाईश के कृष्णांजलि मंच पर गृहलक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम

सादर प्रकाशनार्थ

अलीगढ़ 01 फरवरी। नुमाईश के कृष्णांजलि मंच पर पहली बार लगातार 6 घंटों तक चले गृहलक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं का जज्बा देखने लायक था। जिसमें गृहलक्ष्मी अवाॅर्ड सेरेमनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं ने डांस, सिंगिंग, कुकिंग, स्पीच, हेयर व नेल आर्ट तथा फैंसी डैªस प्रतियोगिताओं मंे प्रतिभाग कर जमकर धमाल मचाया।

महिला उत्साहबर्धन, सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार व उनकी अंतर्निहित प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित हुए पांचवे गृहलक्ष्मी उत्सव का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन एडीएम सिटी की धर्मपत्नी कंचन मिश्रा तथा एडीएम वित्त की धर्मपत्नी पूजा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जबकि समारोह की अध्यक्षता महापौर शकुंतला भारती ने की।

कार्यक्रम की संयोजक व इनरव्हील क्लब झलक की अध्यक्ष काजल धीरज ने जहां गृह लक्ष्मी उत्सव व गृहलक्ष्मी अवाॅर्ड 2015 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।  

इस बार गृहलक्ष्मी उत्सव 2015 में शिक्षा के क्षेत्र में डा. चरनजीत कौर पाबला (पत्नी वीसी, मंगलायतन विवि), चिकित्सा के क्षेत्र मंे डा. शन्नो रानी (वैकल्पिक नेत्र निर्माता), साहित्य के क्षेत्र डा. पुष्पा शर्मा, कला के क्षेत्र में डा. चित्रलेखा सिंह (अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति लब्ध चित्रकार, आगरा), समाजसेवा के क्षेत्र में (मलिन बस्तियों में शिक्षा) मारिया आलम उमर तथा विज्ञान के क्षेत्र में (नेशनल साइंस काॅन्फ्रेंस) प्रेरणा पाण्डेय को गृहलक्ष्मी अवाॅर्ड 2015 प्रदान किये गये।

राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले 75 बच्चों ने जहां अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिलाओं की आयोजित हुई डांस प्रतियोगिता में विनर बुलबुल वाष्र्णेय तथा रनर सीमा शर्मा व प्रतिभा जोयल रहीं। सिंगिंग प्रतियोगिता में विनर इति वाष्र्णेय व रनर पूजा सिंह रहीं। कुकिंग प्रतियोगिता में विनर वंदना अग्रवाल व रनर खुशबू वाष्र्णेय रहीं। नेल आर्ट प्रतियोगिता में विनर रिया अग्रवाल व रनर सपना गुप्ता रहीं। हेयर स्टायल प्रतियोगिता में विनर शबनम आजम व रनर सत्या चैधरी रहीं। फैंसी डेªस प्रतियोगिता में विनर प्रीति गुप्ता व रनर संगीता चैधरी रहीं। जबकि भाषण प्रतियोगिता में रश्मी तिवारी ने बाजी मारी (आॅल ओवर विनर रहीं)। गृह लक्ष्मी उत्सव में विशेष सहभागिता बीएमबी मसाले की डायरेक्टर मीलेश वाष्र्णेय, रीता गुप्ता, डेन वरूण चैनल की डायरेक्टर शालिनी देवी, माँ पीताम्बरा ज्योतिष संस्थान आदि की रही।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डांस व सिंगिंग की जज मीनाक्षी नागपाल, आरती मित्तल व डीआईडी सुपर माॅम प्रतिभागी आशा आनंद रहीं। फैंसी ड्रैस की जज पूनम सारस्वत व मनीषा गर्ग रहीं। कुकिंग विद आउट फायर की जज पूनम सरकोंड़ा, मालू अरोरा व रिम्पी आहूजा रहीं। नेल आर्ट व हेयर स्टायल प्रतियोगिता की जज स्वीटी चानना, नीलम खंडेलवाल व नीलू राॅय रहीं तथा भाषण प्रतियोगिता की जज चारू चैहान व रूचि गोटेवाल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन कु. रेनू शर्मा ने किया। जबकि विशेष सहयोग रश्मि आनंद, सारिका सक्सैना, शारदा गुप्ता, श्रुति गुप्ता, रूचि,रहा।

आभार सहित

भवदीय

श्रीमती काजल धीरज

संयोजक

गृहलक्ष्मी उत्सव 2015

मो. 9837605388

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login