नेत्र चिकित्सा केन्द्र और नेत्र बैंक का कृष्णार्पण

कल्याण करोति द्वारा सन्तजनों के पावन सानिध्य में  सम्मानित करते हुए 

मथुरा। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर कल्याणं करोति द्वारा चै. अंगूरी देवी दाऊदयाल नेत्र चिकित्सा केन्द्र एवं नेत्र बैंक का श्री कृष्णार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग 95 प्रतिशत काॅर्नियल अन्धता को ठीक किया जा सकता है। इस समस्या से उभरने का तरीका है प्रतिवर्ष दो लाख काॅर्नियल प्रत्यारोपण किया जाये। आई बैंक एसोशियेसन आफॅ इंडिया के अनुसार सन 2000 मे 4381 काॅर्नियल प्रत्यारोपण किये गये। वही सन 2008 में 9509 प्रत्यारोपण किये गये। भारत को इसी कड़ी में लिए चै. अंगूरीदेवी दाऊदयाल नेत्र चिकित्सा केन्द्र एवं नेत्र बैंक द्वारा दृष्टिहीन व्यक्तियों को नेत्र प्रदान करना मथुरा जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा, अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उपलब्ध करना एवं मृत्योपरान्त नेत्रदान को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य होगा। स्वामी बलराम महाराज ने कहा कि शरीर के सभी अंग अनमोल है। स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज, आचार्य ब्रजेश शास्त्री, रंगीलीशरण महाराज ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्तियों का विकलांग बच्चों को दया का भाव नहीं तथा दात्यिव के भाव की आवश्यकता होती हैं। सम्बल विद्यालय के विशिष्ट छात्र एवं छात्राओं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विकलांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले डाॅ. नरेश्वर प्रसाद जैन मेरठ, डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह लखनऊ, आरके राजू नई दिल्ली, सीताराम अग्रवाल बिलासपुर, डाॅ. मीता मुखर्जी रायपुर, हिमांशु सिंह लखनऊ, नारायण यादव इलाहाबाद, शशि कुमार चण्डीगढ़, नसीमजहाँ वाराणसी, संजय कुमार प्रजापति वाराणसी, रामप्रकाश प्रजापति मथुरा को सन्तजनों के पावन सानिध्य में कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर चै. दीनानाथ अग्रवाल, देवीदास गर्ग, त्रिलोक नाथ मित्तल, ललित अरोडा, जयंत चैधरी, मनीषा गुप्ता, रमाकंान्त गोस्वामी, रविकान्त गर्ग, मुकुटमणि शर्मा, एसके शर्मा, कृष्ण दयाल, प्रवीन भारद्वाज, निरूपम भार्गव, सरीन पूरन कौशिक, गौशरण सर्राफ, गिर्राज प्रसाद सर्राफ, विजय कुमार सिटी मजिस्ट्रट, विक्रम भुवालका, राजेन्द्र सिकरवार, केएस शाह, श्याम सुन्दर बंसल आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti