नेपाल भूकम्प पीडितों की मदद को जिला प्रशासन ने बैठक कर बनायी रणनीति

कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेते एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में नेपाल में आये भूकम्प से प्रभावित लोगों को सहायता राशि या सामिग्री जुटाने के उदद्ेश्य से जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 

श्री सचान के आव्हान पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एक जुट होकर इस विपदा की घड़ी में प्रशासन को हर सम्भव सहायता राशि तथा सामिग्री शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा जनपद धार्मिक नगरी है तथा यहॅा बहुत ही दयालू प्रवृति के लोग हमेशा से ही बाहर से आने श्रद्धालूओं की तन मन धन से सेवा करते है इसलिये अधिक से अधिक धनराशि या सामिग्री हमें इकटठा करके शीघ्र ही नेपाल भेजनी है ताकि भूकम्प पीडि़तों को उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खाद्य सामिग्री, दवायें, कपड़े, टेन्ट आदि का सामान तथा अन्य सभी जरूरी चीजें इकटठा करके कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध करादें ताकि शीघ्र ही नेपाल भेजी जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने भी सभी से दिल खोलकर दान देने की अपील की है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ललित अरोड़ा, भोला यादव सहित सभी चेयरमैन, व्यापरी संगठनों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti