नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार से बन्धक बनाकर लूट

गोवर्धन। नौकरी लगाने के नाम पर एक बेरोजगार राजस्थान निवासी युवक को बन्धक बनाकर नगदी मोबाइल और लैपटाॅप लूट लिए गये। क्षेत्र के लोग बता रहे है कि यह टट्लुओं का काम था। गोवर्धन क्षेत्र और उससे जुडे गांव में टटलू आये दिन ऐसी घटनाओं को अन्जाम दे रहे हैं। वहीं उनकी आड़ में पेशेवर बदमाश भी अपने हाथ धोने से नही चूक रहे हैं। घटना आज सुबह की है। राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी मौहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल हमीम को नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने मथुरा बुलाया यहां से उसे मोबाइल पर मैसेज दिया गया कि वह गोवर्धन के डीग अड्डा पर पहुंचे। जब बेरोजगार युवक गोवर्धन डीग अड्डा पहुंचा तो वहां पर एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और उसे मरोड़ा के जंगलों में ले गया जहां मौजूद लोगों ने उसे हाथ पैर बांधकर पटक दिया। और उसके पास जेब में रखे तीन हजार रूपये लैपटोप मोबाइल लूट लिये। पीड़ित युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर गोवर्धन आया जहां उसने थाना प्रभारी को सारी घटना से अवगत कराया। अब पुलिस मामले की जांच करने का भरोसा दिला रही हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti