कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते किसान सभा के किसान
मथुरा। आज किसान सभा के लोगों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि बरका, बठैनकलां, हथाना, पारसौली सहित अनेक गांव में चैकों का वितरण नहीं हुआ है। बुखरारी से बरका होकर हरियाणा सीमा तक सड़क बीस वर्ष से क्षतिग्रस्त है। यही हाल कोसीकलां, बठैनकलां मार्ग का है। बरका में नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त है जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने पचावर नाले की सफाई की मांग की। पारासौली, मांट में 135 छात्रों को केवल एक अध्यापक पढा रहा है। एदलगढी मांट में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। इस गांव में अधिकांश गांववासियों पर बिजली कनैक्शन नहीं हैं। बिल जमा हो रहे हैं अतः तत्काल कनैक्शन दिये जायें। गांव बरका में जर्जर बिजली तार सुधरवाये जायें और वृद्धावस्था पेंशन सही तरीके से बांटी जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष थान सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेश कुमार आर्य सहित भारी संख्या में किसान सभा के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।





