मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत द्वारकेश पुरम अमर काॅलोनी में नामजद सहित पांच लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर बच्चों से मारपीट की। अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिये व पचास हजार रूपये व जेवरात ले गये। शिकायत करने पर पति को फोन से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। न्यायालय के आदेश पर पीडि़त महिला ब्रजलता पत्नी
प्रभुदेव निवासी द्वारकेशपुरम ने 27 अगस्त को हुयी घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं शहर कोतवाली के किशन टीले पर गत 24 अगस्त को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास व विरोध करने पर धमकी का मामला लड़की की मां लक्ष्मी देवी पत्नी धारा सिंह ने राहुल पुत्र मूलचंद निवासी किशनटीला के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज करायी है। वहीं शहर कोतवाली के किशन टीला निवासी मंतो पत्नी मूलचंद ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री के साथ नामजद कन्हैया पुत्र पातीराम आदि तीन लोगों ने बलात्कार किया, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना 13 नवंबर की है। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुयी है।





