मथुरा। प्रभारी अधिकारी नजारत एवं अपर जिला जज न्यायालय मथुरा ब्रजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जनपद न्यायालय मथुरा के प्रांगण में किये जा रहे निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के फलस्वरूप निकलने वाली पुरानी सरिया, लोहा, जंगले, गेट आदि स्क्रैप की नीलामी दिनांक 05 जनवरी 2015 को दोपहर 12ः00 बजे किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति संस्था अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो नीलामी में भाग लें। नीलामी जहॅा है, जैसा है के आधार पर की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति संस्था को बोली बोलने से पूर्व 2000 रू0 धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा।





