वृंदावन की दर्जनों युवतियों के अश्लील फोटो वायरल कर सनसनी फैला चुका था आरोपी
मथुरा । एक तरफा प्यार में असफल रहने पर एक सीए अंतिम वर्ष का छात्र साइबर कैफे का बेजोड़ अपराधी बन गया और उसने पटना में रहते हुए वृंदावन की दो दर्जन से अधिक युवतियों के कम्प्यूटर से अश्लील फोटो बनाकर बायरल कर दिए। जिससे इस तरह की युवतियों के परिजनों में दहशत थी और ऐसा एक मामला वृंदावन कोतवाली में 23 अगस्त को दर्ज हुआ। इस मामले में पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिससे वायरल किए हुए न्यूड फोटो के प्रिंट और इन्हें बनाने में प्रयोग किए जाने वाला मोबाइल बरामद हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आज पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि इस अपराध के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सीओ सदर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था, जिसमें साइबर, सर्विलांस द्वारा पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर फेसबुक, व्हाटसऐप व अनेक मोबाइल नम्बर खंगालने के बाद प्रभारी निरीक्षक वृंदावन मुनीश चंद, स्वाट टीम के प्रभारी हरीश वर्धन, सर्विलांस टीम के प्रशांत कुमार ने सारी जानकारियां एकत्र कर 28 अगस्त को बिहार के पटना जिले के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से मौहल्ला दरियापुर गोला निवासी धर्मेन्द्र साहू उर्फ अभिराज पुत्र सिकंदर पुत्र लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए मुल्जिम ने स्वीकारा है कि वह एक लड़की को चाहता लेकिन वह उसे नहीं चाहती थी, जिसकी शिकायत लड़की ने थाने में कर दी। थाने में समझौता हो गया, एक दिन वह कोचिंग जा रही थी, तभी उसे उसने जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जिसमें रवि ने उसका विरोध किया तो उसने रवि को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें उसे तीन माह तक जेल यातना सहनी पड़ी। एसएसपी ने बताया कि जेल से छूटने केे बाद अभिराज उर्फ सिकन्दर अपने कैरियर के नष्ट होने और लड़की द्वारा लगातार उसकी अनदेखी किए जाने से क्षुब्ध होकर उस लड़की के फोटो से फर्जी फेसबुक तैयार की तथा उसके परिजनों तथा अन्य लड़कियों की फोटो अश्लील फोटो से जोड़कर सोशल मीडिया पर डाल दिए। बताते है कि अभिराज उर्फ सिकंदर की हरकतों से तंग आकर पीड़ित लड़की का परिवार वृंदावन आकर रहने लगा। लेकिन सिकन्दर ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसने वृंदावन व उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली लगभग तीन दर्जन लड़कियों के फोटो वायरल कर दिए। अभियुक्त ने स्वयं को न्यूड फोटो बनाने का मास्टर माइंड बताते हुए कहा कि धीरे-धीरे यह उसकी कमाई का जरिया बन गया, वह फोटो को फोटो पंच फोटो कट साफ्टवेयर से न्यूड फोटो बनाकर डालने लगे।
एसएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम के इस मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है।






Related Items
चोरी करता युवक दबोचा
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचा एक शातिर बदमाश
PM मोदी की फोटो छाप सिर्फ 500 रु. जुर्माना भर बच जाएगी रिलायंस जियो