मथुरा। जनपद में होने वाले जिला पंचायत व ग्राम प्रधानी के चुनावों को लेकर पुलिस कमर कसने मे लगी है। भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर पुलिस कप्तान डा. राकेश ंिसह द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हिस्ट्रीशीटरों पर खास निगरानी रखें व जिला बदर लोगों की सूची निकालकर उनकी लोकेशन का पता करें। वहीं अपराधी किस्म के लोगों पर सतर्क निगाहें रखी जायें जिससे चुनावों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। साथ ही उन लोगों को भी चिन्हित किया जाये जो कभी थानों में हिस्ट्रीशीटर चल रहे हैं या जिला बदर होने के बाद उनकी स्वाभाविक या दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके बारे में भी पूरी जानकारी कर अवगत कराया जाये। एसएसपी कबे निर्देशन में गांव-गांव थाना प्रभारियों की मीटिंग भी शुरू करा दी गयी है।





