मथुरा। पंचायत चुनावों को लेकर एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली और चुनावों को संकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिये। एसएसपी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मीटिंग में आगामी 2015 पंचायती चुनाव को सहकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी थानाध्यक्ष, थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये। एसएसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सह दृष्टि रखकर अपने-अपने थाना क्षेत्र व सीमा पर अवैध असलहा, अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्ति व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, जिलाबदर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगे तथा सभी गैर जनपद, गैर राज्य की सीमावर्ती थाने अपनी-अपनी सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, अवैध शस्त्र व सीमा पर पडने वाले होटल, ढाबो की चैकिंग करेगे तथा सदिग्ध व्यक्ति के गलत पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को सभी थानाध्यक्ष से दिये गये आदेशो के सम्बन्ध में आंकलन किया जायेगा तथा दिये गये आदेशो के सम्बन्ध लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षो के खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। मीटिंग में सभी अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी उपस्थित रहें।





