पटियाला । आम आदमी पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी क्षेत्र में सर्वे कराया गया कि पार्टी की ओर से किस उम्मीदवार को उतारा जाए। सर्वे में जो 30 नाम आए है उनमें एक नाम ऐसा जिसे सुनकर और देखकर सभी चौंक गए है। यह नाम केवल सूची में ही सम्मलित नहीं है अपितु सूची में सबसे ऊपर है। और कोई नहीं यह है वो नामआप पार्टी के सर्वे में पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से जो नाम सामने आया है वह है आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। सर्वे के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि केजरीवाल पटियाला शहर विधानसभा क्षेत्र ये कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है।सर्वे में पहले नंबर पर है केजरीवालप्रत्याशियों के चयन के लिए जब आप की ओर से पार्टी स्वयंसेवकों से वोटिंग कराई गई तो केजरीवाल के नाम पर सबसे अधिक वोट आए। यह सूची संजय सिंह की अगुवाई में बनी कमेटी के पास भेजी जाएगी। कमेटी इस मामले में फैसला करेगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में यूं शामिल हुई दीपावली...
BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, अब तक 401 उम्मीदवारों का ऐलान
बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 300 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान