
अबुधाबी : शानदार फार्म में चल रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को पांच विकेट से हराकर लगातार अपनी पांचवी जीत दर्ज की। जबकि, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की यह लगातार तीसरी हार है।
पंजाब की धारदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आठ विकेट पर 124 रन ही बना सकी शुरुआती झड़कों से उबरते हुए 124 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली युवराज की इस पारी में तीन चौके और एक छक्के शामिल थे। क्रिस गेल ने 20, एबी डिविलियर्स ने 17 और एलबी मोर्कल ने 15 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 32 रन और डेविड मिलर 26 रन की साझेदारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम रही। पंजाब को सात ओवर में 37 रन की दरकार थी, उसके पांच विकेट बाकी थे। रिषि घवन ने 22 गेंद में तीन चौके की मदद से नाबाद 23 और जार्ज बेली ने 16 गेंद में एक चौके से नाबाद 16 रन की पारी खेलकर टीम को आराम से जीत की ओर पहुंचा दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 39 रन की भागीदारी की।
किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (10) का विकेट पांचवें ओवर में खो दिया।





