नई दिल्ली । पंजाब की नाभा जेल से भागे आतंकवादियों में से दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम हरमिंदर सिंह मिंटू है। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तानी आतंकवादी है। गौरतलब है कि कल पंजाब की नाभा जेल से 6 कैदी फरार हो गए थे। भागने वाले कैदियों में खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू भी शामिल था।
हरमिंदर सिंह मिंटू को सोमवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञातव्य है कि हरमिंदर सिंह मिंटू पर कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। मिंटू 2008 में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हमले और हलवाडा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले समेत कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
मिंटू को 2014 में आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। मिंटू खलिस्तान लिबरेशन फोर्स फंड जुटाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने में आगे रहा है। ज्ञातव्य है कि रविवार को पंजाब की नाभा जेल पर बडा हमला हुआ था। 10 हथियारबंद अपराधियों ने जेल पर हमला कर खलिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ मिंटू समेत 6 अपराधियों को लेकर फरार हो गए थे। ये आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे और उन्होनें जेल में करीब 100 राउंड फायरिंग की थी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी