मथुरा। पंश्चिम बंगाल व बिहार के राज्यपाल श्री केसरी नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री बांके बिहारी माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे।
राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी प्रातः मथुरा पधारे और सर्व प्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता स्व0 रामप्रसाद कमल के निवास पर पहुंचे और उनके परिवारीजनों से मुलाकात की, तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी माहेश्वरी के निवास पर पहुंचे राज्यपाल ने श्री माहेश्वरी से लम्बी वार्ता की। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नववर्ष मेला समिति के योगेश आवा व राजीव कृष्ण बलदेव अग्रवाल ने राज्यपाल को 19-20 मार्च को होने वाले नव सम्वतसर मेले में आने को आमंत्रित किया इस अवसर पर रवि माहेश्वरी, अशोक टेंटीवाल, राजीव कृष्ण अग्रवाल, गौर सरन सर्राफ, राजेश चैधरी, योगेश आवा, बलदेव अग्रवाल, अजय शर्मा, प्रणत पाल सिंह, देवेन्द्र शर्मा, आदि मौजूद थे।





