पति ने विवाहिता के घर आकर की फायरिंग

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात करीब एक बजे दहेज लोभी ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। आये दिन वे विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। कल रात तो महिला के पति ने हद कर दी। वह रात्रि में गाड़ी लेकर वृन्दावन स्थित चैतन्य बिहार फेस-1 में अपने मायके में रह रही विवाहिता गुंजन गौतम पुत्री विजय गौतम के यहां आ धमका और उसने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार वृन्दावन की रहने वाले विजय गौतम की पुत्री गुंजन की शादी 12 मई 2013 को गाजियाबाद निवासी अतुल गौतम पुत्र शंकर लाल गौतम से हुयी थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज को लेकर उससे मारपीट और उत्पीड़न कर रहे थे। एक माह पूर्व पति लड़की को उसके घर छोड़ गया था। कल रात्रि करीब एक बजे वह अपनी गाड़ी से चैतन्य बिहार स्थित लड़की के घर आ धमका और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। वह अपने साथ मिटटी के तेल की कैन भी लेकर आया था। पूरे क्षेत्र में इस घटना से हड़कंप मच गया। अतुल ने वहां आग लगाने का प्रयास भी किया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और अतुल को उठाकर ले आयी लेकिन इसके बाद जब विवाहिता का पिता विजय गौतम थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और हड़काकर भगा दिया। इसके बाद विवाहिता, उसके पिता और परिवारीजन पुलिस कार्यवाही को लेकर कोतवाली के गेट पर बैठ गये। मीडिया के आने पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आने पर कार्यवाही शुरू की है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस इसीलिए कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि लड़के का मामा कृष्णानगर पुलिस चैकी हैड कांस्टेबिल है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti