पत्नी के अपहरणकर्ताओं को नहीं पकड़ रही पुलिस

मथुरा। फरह निवासी एक युवक ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में युवक ने कहा है कि पुलिस पत्नी के अपहरण कर्ताओं को नहीं पकड़ रही है। फरह के दीनदयाल धाम निवासी रघुवीर पुत्र गुडडी ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अनेकों बार आपके यहां गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी पत्नी को रोहताश पुत्र इन्द्रपाल निवासी मंगोर मलिकपुर सहपऊ जिला हाथरस, मुकेश पुत्र केशव निवासी मलिकपुर सहपऊ थाना फरह, कलूआ पुत्र मोन सिंह निवासी मानकपुर फरह, केशव बघेल निवासी परखम व ग्राम प्रधान मानकपुर आदि भगाकर ले गये हैं। पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है। पुलिस पैसे लेकर मुल्जिमों को छोड़ देती है। मेरी पत्नी का यह अपहरण कर ले गये हंै मगर पता नहीं इन लोगों ने इसे मार दिया है या जिंदा है। करीब छह माह हो गये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ये लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti