पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 नवम्बर को लखनऊ में

उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगरा के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी

मण्डल भर के साथ साथ मथुरा से भी भाग लेने जायेगें सैंकड़ों पत्रकार

मथुरा। पत्रकारों के संगठन आई0एफ0डब्ल्यू0जे0 का एक दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 17 व 18 नवम्बर को सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगरा के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी ने बताया कि पत्रकारों के इस विशाल अधिवेशन में कई देशों के हजारों पत्रकार भाग लेंगे।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि अधिवेशन को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ साथ दर्जन भर से अधिक केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्री भी शिरकत करेंगे। देश के कई अन्य राज्यों के राज्यपाल एवं प्रदेश शासन के वरिष्ठ आलाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में श्री लंका के 30 पत्रकारों का एक विशेष डेलीगेशन विशेष रूप से शिरकत करेगा। इनके साथ ही कई अन्य देशों के भी वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल भी अधिवेशन में भाग लेंगे। श्री चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में मण्डल भर के सभी जनपदों के साथ साथ मथुरा जनपद से भी भारी संख्या पत्रकार भाग लेने लखनऊ जायेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti