पत्रकारों के हितों के लिए प्रेस-कॉन्फरेंस

ठाणे। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट,महाराष्ट्र द्वारा हाल में मीरा रोड के होटल में पत्रकारों के हितों के लिए एक भव्य प्रेस-कॉन्फरेंस का आयोजन किया गया था जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जहाँ पर कार्यक्रम के शुरुवात पठानकोट टेरर अटैक में शहीत हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर हुई।जहाँ पर पत्रकारों को सरकार से सुरक्षा, बीमा,मेडिकल और पेंशन दिलाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी का कहना था कि सरकार पत्रकारों को केवल आश्वासन देती है और कुछ नहीं करती है। जिसका कारण है पत्रकारों में एकता का ना होना।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट,महाराष्ट्र के महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी का कहना था कि हमलोग पत्रकारों को सभी सुविधा सरकार से दिलाने का प्रयास कर रहे है और काफी हद तक काम पूरा हो गया है।तथा संस्था के ठाणे अध्यक्ष दीपक नाईक ने कहा,"मैं अपनी तरफ से सभी पत्रकारों को वादा करता हूँ कि सालभर के अंदर सभी को मेडिकल और बीमा सुरक्षा मुहैय्या कराऊंगा। आप आपस में प्रेम बनाएँ और एक दूसरे के साथ मिलकर चले,तब सरकार से हमे पूरा सहयोग मिलेगा।"

 

 इस कार्यक्रम में संस्था के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जय ठाकुर, प्रवक्ता अमित तिवारी, सचिव किरण भोगले, प्रशांत बाघमारे, ठाणे महासचिव अशोक निगम,पत्रकार अवनींद्र आशुतोष,दिलीप पटेल,अनिल नौटियाल,शशि शर्मा,चतुर्भुज पाण्डेय,संजय शर्मा राज, अल्ताफ खान, सुभाष पाण्डेय, प्रेम यादव, गणेश मिस्त्री,अशोक निगम, प्रदीप जंगम, कुलदीप जैन, अनीता दीक्षित और अन्य पत्रकारबंधुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti