गोवर्धन। कस्बा गोवर्धन में आज वरिष्ठ मीडियाकर्मी विमल पाराशर उर्फ पप्पू भैया के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। श्री पाराशर लम्बे समय से गोवर्धन में सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे। वे वर्तमान में दैनिक भवदीय प्रभात समाचार पत्र के पत्रकार थे। आज सुबह आगरा के एक निजी चिकित्सालय में उनका आकस्मिक मष्तिकाघात के आघात से स्वार्गवास हो गया। वे 50 वर्ष के थे। उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ा है। हालांकि उनके पुत्र पुत्री अभी तक छोटे ही है और अभी तक अपनी जिम्मेदारियां नहीं संभाल पाये है। उन्होने अपने पीछे अपनी पत्नि एवं दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़े है। उन्हें श्री पाराशर की कमी हमेशा खलती रहेगी। श्री पाराशर के पार्थिव शरीर को आज सुबह ही आगरा से एम्बूलैंस द्वारा गोवर्धन लाया गया। जहां आज कस्बे के ही रामबाबा शमशान स्थल पर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नरेश पाराशर ने दी। श्री पाराशर के निधन पर कस्बे के सभी पत्रकार बन्धुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मशान्ति की कामना की और उनके शोक संतृप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों मंे वन बिहारी भारद्वाज वैद्य, बृजबिहारी कौशिक, मनीष लम्बरदार, श्याम जोशी, गौरव कौशिक, हरिओम चैधरी, पंकज कौशिक, हरेकृष्ण कुम्हेरिया, वीर नारायण शर्मा, रसिक मुखिया, सौरभ कटारा, दाऊ जी शर्मा, रोहित गोसाई, ठा0 तेजपाल सिंह, मुकेश कौशिक उर्फ मूला भैया, कमल यदुवंशी, दुलीचन्द्र रिंकू प्रोहित आदि शामिल थे।





