
मर जायेगें, मिट जायेगें पर यमुना की धार लेकर आयेगें
दो दिन बाद ब्रजवासियों की कदमों की ताल दिल्ली में सुनाई देगी और केन्द्र की राजनीति में और गर्माहट पैदा हो गई है। सरकारी गाडि़याॅ ज्यादा किमी तय करते हुये ब्रज की ओर रूख करती दिखाई देगी। ब्रजवासी पिछले आन्दोलन सबक लिये बैठे है कि सरकारी कोरे वादों के कोण में न फंसकर इस बार इतिहास रचना है और यमुना की अविरल धार ब्रज में वापस लेकर निश्चित लाकर रहना है। यमुना का शुद्ध अविरल जल प्रवाह यमुनोत्री से लेकर इलाहाबाद तक बिना किसी गन्दगी के मिश्रण के बहे इस मांग को लेकर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा कोसी से दिल्ली की ओर रूख करेगी। मांग सीधी और सहज है पर इस मांग को सरकार को जमीनी हकीकत दे पाना टेढी खीर होगी पर अब जो भी हो साधु सन्तो, ब्रजवासियों और यमुना भक्तों यह ठान लिया है कि ‘‘ अब की बार शुद्ध यमुना की धार’’ । यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 13 मार्च शुक्रवार को चीरघाट पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें ब्रज के प्रसिद्ध सन्तों एवं भागवताचार्यो, समाजसेवियों एवं ब्रजवासियों ने भाग लिया। पत्रवार्ता में अभियान द्वारा 14 मार्च को कोसी में होने वाली यमुना महापंचायत व 15 मार्च को प्रारम्भ होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की अन्तिम रूपरेखा व तैयारियों की जानकारी दी गयी। इस पत्रकार वार्ता में महामण्डलेश्वर पूज्य श्री चित्प्रकाशानन्द जी महाराज, चतुःसम्प्रदाय श्री महन्त पूज्य श्री फुलडोल बिहारी दास जी महाराज, विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष महन्त श्री प्रह्लाद दास जी महाराज, पूज्य श्री हरिबोल बाबा, पूज्य संत श्री आदित्यनाथ जी, महन्त श्री लाडि़ली शरण जी महाराज, श्री देवकी नन्दन जी महाराज, श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी, आचार्य श्री बद्रीश जी, यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री, अभियान के युवा शाखा के संयोजक अनुभव तैलंग, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, राष्ट्रीय सलाहकार राधाप्रिय, राष्ट्रीय सत्येन्द्र सिंह, वृन्दावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, बिहारी लाल वशिष्ठ, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पूज्य श्री चतुःसम्प्रदाय श्री महन्त पूज्य श्री फुलडोल बिहारी जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर श्री चित्प्रकाशानन्द जी महाराज ने कहा कि ब्रज की पहचान यमुना से है आज से कई दशकों पहले यमुना जी का स्वरूप बड़ा निर्मल था परन्तु अब यमुना जी की स्थिति अत्यन्त खराब हो चुकी है। जिससे आज सभी भक्त दुखी है। ब्रज से इस बार निर्णायक आन्दोलन यमुना के लिये हो रहा है और इस आन्दोलन में सभी ब्रजवासी हर कुर्बानी के लिये तैयार हो भाग लेगें।
वैष्णव परिषद के अध्यक्ष महन्त श्री प्रह्लाद दास जी महाराज ने कहा कि अभियान के संरक्षक पूज्य संत श्री हरिबोल बाबा, महन्त श्री लाडि़ली शरण जी महाराज ने कहा कि यमुना को लेकर ब्रज में भारी आक्रोश है। यमुना की धारा को रोक व यमुना में गन्दगी डाल जो लोगो की आस्था और जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है वह क्षमा योग्य नही है। इसलिये इस बार ब्रजवासी हजारों की संख्या में दिल्ली जायेगे।
प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज एवं श्री संजीवकृष्ण ठाकुर जी ने कहा कि यमुना की दुर्दशा से ब्रज ही नहीं सम्मूर्ण विश्व चिन्तित है। यह बडे दुर्भाग्य की बात है कि ब्रज में आज यमुना जल की बजाय दिल्ली और उससे आगे पड़ने वाले गन्दे नालों का पानी आ रहा है । यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज पर कैद कर लिया गया। और इस बार श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना भक्त पुनः लाखों की संख्या में कोसी से दिल्ली तक जा रहे यमुना जी को लाने के लिये जा रहे है।
सरकार से हमें अभी भी आशा है कि वह यमुना मुक्ति के लिये कदम उठायेगी परन्तु अब ब्रजवासियों के सब्र का बांध टूट रहा है। इसलिये सरकार को ब्रजवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये यमुना को मुक्त करना होगा।
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने अभियान द्वारा 14 मार्च व 15 मार्च के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि 14 मार्च को कोसी के हिन्दु इण्टर काॅलेज में यमुना महापंचायत का आयोजन किया गया है इस महापंचायत में भाग लेने साधू-सन्त, भागवताचार्य, किसान, ब्रजवासी हजारों की संख्या मे पहुॅचेगे। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि कल बरसाना से श्री जी मन्दिर से विधिवत पूजन कर ब्रजवासी पदयात्रा करते हुये कोसीकलाँ रवाना होगें। इसके बाद 15 मार्च को सुबह 8 बजे पदयात्रा दिल्ली के कूच करेगें। इस पदयात्रा मंे उन्होने सभी ब्रजवासियो से अपील की ।
इस अवसर पर महन्त श्री ललिता शरण जी महाराज, गोपालाचार्य जी, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, बल्लभ दास जी महाराज आदि उपस्थित रहे।
14 मार्च की महापंचायत में आर्ट आॅफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर जी, पूज्य ज्ञानानन्द जी, पूज्य दीदी माँ ऋतुम्भरा रहेगी उपस्थित
15 मार्च को कोसी से चलने वाली चलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के सन्दर्भ में एक दिन पूर्व 14 मार्च को कोसी में यमुना मुक्तिकरण अभियान की हो रही यमुना महापंचायत में आर्ट आॅफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर जी, गीता मनीषी पूज्य श्री ज्ञानानन्द जी महाराज, पूज्य दीदी माँ़ ऋतुम्भरा जी एवं मनिन्दर सिंह विट्टा उपस्थित रहेगें।
भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह जी पहुॅचे अभियान के कार्यालय
भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह जी यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यालय पहुॅचे। उन्होने कार्यालय पहुॅच पदयात्रा में आने वाले किसानों की जानकारी दी। 14 मार्च को होने वाली महापंचायत में किसानों का मोर्चा संभालने के लिये वह अपने दल बल के साथ पहुॅचे। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में आने वाले किसानों की भानू प्रताप जी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के सैकड़ों प्रदेशों के हजारों किसानों पदयात्रा में भाग लेने पहुॅचेगे। उन्होने हुंकार भरते हुये कि इस बार भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) का किसान कार्यकर्ता बिना जल लिये पीछे नहीं हटने वाले है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS