पत्रकार होते है असली समाज सेवक : उपमन्यु

 छाता में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट।छाता में हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

छाता। छाता के सागर रतना होटल में शुक्रवार की देर सायं उपजा छाता तहसील ईकाई द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि असली समाज सेवक पत्रकार होते हंै। गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं की खबरों को पत्रकार ही छाप कर हल करवाते हंै। उन्होंने पत्रकारों से संगठित रहने की अपील की। उपजा छाता के अध्यक्ष व छाता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार का उत्पीडन नही होने दिया जाएगा। संचालन उपजा छाता के महासचिव दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया।

सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता एक शौक है न कि पेशा। पत्रकार अपनी कलम से अच्छे समाचार बिना भेद भाव के लिखे। भाजपा नेता तरूण सेठ, रघुवर सिंह तौमर, छाता चेयरमैन पति चौधरी जगपाल सिंह तथा बसपा नेता नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पत्रकारों को जाति धर्म से ऊपर उठ कर पत्रकारिता करनी चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। पत्रकार समाज का आयना हैं, उन्हें निर्भय होकर खबरे लिखनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री उपमन्यु द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मथुरा बार के संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, आर्यवीरदल के जिला मंत्री विवेक प्रिय आर्य, सोनू गोयल, ठाकुर हरिओम आर्य,  सुशील भारद्वाज, सतीश चंचल, सतपाल सिंह, बालकिशन सिसोदिया, राहुल सक्सैना, देव शर्मा, खेमचन्द अग्रवाल, यतेन्द्र तिवारी, बलराम चौधरी, किशन चौहान, केके पाठक, विनोद अग्रवाल,  आकाश चतुर्वेदी, प्रवीन गोस्वामी, आदि मौजुद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti