पदयात्रा मंगलवार को पलवल पहुॅच गयी। पड़ाव स्थल पर होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नन्दगांव के ग्वाला और सखियों ने भाग लिया। श्री नरसिंह बाबा महाराज द्वारा होली के मनोंहारी गीतों को गायन किया गया जिसे सुन पदयात्री मंत्रमुग्ध हो गये। पदयात्रियों और स्थाानीय लोगो ने जमकर होली मिलन समारोह का आनन्द लिया।
हथिनी कुण्ड के गेट खोल दो या फिर कभी मत खोलो
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार यदि अभी हथिनी कुण्ड के गेट नहीं खोल सकती है तो न खोले पर उसे ऐसा करना होगा कि हथिनी कुण्ड के गेट कभी नहीं खोले जायेगें वो हमेशा बन्द रखे जायेगें। यदि ऐसा सरकार कर सकती है तो वह बताये। उन्होने कथन को स्पष्ट करते हुये कहा कि जब हथिनी कुण्ड पर अधिक पानी एकत्रित हो जाता है तो वह पानी एक साथ छोड़ देती है जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर देती है। इसलिये सरकार जल छोडे तो पूरे साल अविरल छोडे नही ंतो हमेशा के लिये हथिनी कुण्ड के गेट बन्द कर दे फिर एक बूंद भी जल हथिनी कुण्ड से न छोडा जाये।
साधु नाचे सन्त नाचे नाजे ब्रजजन मन सबको बन गयौं भैया री जैसे पावन यमुना जल
यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा अलग ही छटा बिखेर रही है। क्या बच्चे क्या बूढे क्या महिला क्या पुरूष सब कोई इस रस धारा में बहे जा रहा है। जहाॅ देखों वह इस पदयात्रा में अपने रंग रंगा हुआ है। इस पदयात्रा में ब्रजवासी और यमुना भक्त तो नाच ही रहे है इनके साथ साथ साधु सन्त में इस रस में साराबोर हो सड़क पर नृत्य करते नजर आयें।
उमड़ पड़ा ब्रज, पदयात्रा में दिखा ब्रज का उत्साह और उमंग
आज पदयात्रा को देख ऐसा लग रहा हो जैसे पदयात्रा ब्रज की सीमा से दूर नहीं बल्कि ब्रज की ही वृन्दावन मथुरा की गलियों में भ्रमण कर रही हो। इस पदयात्रा में हर वो शख्स मौजूूद था ब्रजवासी अपने ओर पास नित्य देखते हो। पदयात्रा में आज वृन्दावन मथुरा के सभी सन्त महन्त भागवता चार्य मौजूद रहे। आज मानों पूरा ब्रज अपनी यमुना मैया को लिवाने चला आया हो। हजारों की भीड़ का सिरा तो प्रारम्भ हो रहा था पर उसका अन्त देखना मुश्किल हो रहा था। हजारों पदयात्रियों के साथ हजारों की संख्या में वाहनोे का काफिला लगभग 8 किमी से अधिक लम्बा था। एक आस विश्वास लेके आगे बढे जा रहे है।कि यमुना मुक्त होगी।
17 मार्च को जब यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा अपने पड़ाव स्थल से निकली तो नजारा देखने लायक था। आज पदयात्रा रोजाना और अधिक भव्य और दिच्य लग रही थी। क्योकि
पदयात्रा की अगुवाई कर रहे साधु सन्तों, भागवताचार्यो द्वारा झूम झूम के नृत्य किया गया।
पदयाात्रा में नजर वृन्दावन के सैकड़ो प्रसिद्ध सन्त व भागवताचार्य
30 हजार से अधिक ब्रजवासी एवं यमुना भक्त रहे उपस्थित
झूमते गाते चले ब्रजवासी
घरो, दुकानों से और अपने प्रतिष्ठानों सें झांक झांक देख रहे स्थानिय लोग।
यात्रा का आज का पड़ा पलवल में सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम आगरा चैक
मुख्य रूप से उपस्थित साधु-सन्त भागवताचार्य
श्री गोपाल शरण देवाचार्य गोलोक धाम वृन्दावन वाले
श्री महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द ब्रह्मचारी जी पीठाधिश्वर सिद्धपीठ कालीमन्दिर हरिद्वार
स्वामी श्री महेशानन्द जी ,, अखण्डानन्द आश्रम वृन्दावन
स्वामी श्री गिरिशानन्द जी सरस्वती
विश्वप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री श्याम सुन्दर पाराशर
भागवत प्रवक्ता श्री विपिन बापू जी महाराज
भागवत प्रवक्ता श्री अशोक शास्.ी जी
पूज्य श्री श्यामसुन्दर उपाध्याय
महामण्डलेश्वर श्री नवल गिरि जी महाराज
श्री पुष्टिमार्ग के आचार्य शरद बाबा माण्डवी गुजरात से
पुष्टिमार्ग के आचार्य श्री द्वारकेश लाल जी महाराज, अम्रैली गुजरात
अभियान के प्रमुख व्यक्तियों के नाम
अभियान के संरक्षक पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री
अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ
अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी जी
मंच संचालन श्री बद्रीश जी महाराज
भाकियू भानू के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री
श्री मृदुलकान्त शास्त्री महाराज
उपस्थित सन्त समाज
वैरागी आश्रम के हरिबोल बाबा
अभियान में उपस्थित नेता
पलवल के तमाम इनेलो व आप पार्टी के सैकड़ो नेता पदयात्रा का स्वागत कर पदयात्रा में उपस्थित रहे।
पूर्व कृषि मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण,
एम. एल सी लेखराज सिंह
जितेन्द्र सिंह
हिन्दु वादी नेता गोपेश्चर नाथ चतुर्वेदी
अभियान में अभियान के प्रमुख लोग
जिला संयोजक पंकज चतुवेदी
राजेन्द्र सक्सैना
राजकुमार उर्फ राजू भैया प्रदेश महासचिव
भगवान दास चैधरी
श्री चन्द चैधरी






Related Items
भव्यता के बीच खो रही है ब्रज की नैसर्गिक होली
ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!
बांसुरी की तान से कंक्रीट मिक्स्चर के शोर तक आ पहुंचा है उजड़ता हुआ ब्रज