टोक्यो । परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह(एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए जापान ने समर्थन किया है। जापान ने कहा कि एनएसजी में भारत की मौजूदगी से परमाणु अप्रसार को बढावा देने में मदद मिलेगी। वहीं चीन एनएसजी में लगातार भारत की सदस्यता का विरोध कर रहा है। जापान के विदेश मंत्रालय के टॉप अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को विशेष बातचीत में बताया कि वे एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जापानी विदेश मंत्रालय में प्रेस ऐंड पब्लिक डिप्लोमेसी के महानिदेशक यासुकिरा कावमोरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वे इस मुद्दे पर भारत के साथ काम करते रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत की सदस्यता से परमाणु अप्रसार व्यवस्था को बल मिलेगा। साथ ही उन्होनें यह भी कहा है कि इस मुद्दे पर जापान एनएसजी के दूसरे सदस्य देशों से बात करता रहेगा। साथ ही कावमोरा ने यह भी कहा कि एनएसजी में भारत की सदस्ता को लेकर चीन के व्यवहार से सभी वाकिफ हैं। कावमोरा ने कहा कि मूल मुद्दा आम राय बनाने को सुनिश्चित करना है और वे इस पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने अखबार को बताया कि भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए भी जापान परमाणु अप्रसार संधि को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा