पराग डेयरी की भूमि में ही बनेगा नया बस अड्डा- माथुर

मथुरा। शहर में परिवहन विभाग का बस स्टैण्ड शिफ्रट होने की समस्या का निदान हो गया है। इस संबंध में प्रदीप माथुर विधायक मथुरा वृन्दावन एवं नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल विधान सभा ने बताया कि मथुरा के पराग डेरी परिसर में बस स्टैण्ड की स्थापना हेतु भूमि लांग टर्म लीज पर लेने हेतु सरकार ने मन बना लिया है। इस मामले में उच्च स्तर पर प्रदीप माथुर के दखल के बाद मुख्यमंत्री उ0प्र0 अखिलेश यादव ने अब मथुरा में परिवहन विभाग का बस स्टैण्ड बनाये जाने हेतु परिवहन विभाग के बजट में इसके लिए धनराशि का प्रावधान कर दिया है। 

ज्ञात रहे कि इस मामले में पिछले वर्ष के बजट में प्रदीप माथुर के प्रयासों से रु0 10 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया था किन्तु पराग डेरी परिकर (दुग्ध विकास विभाग) एवं उ0प्र0 परिवहन विभाग के बीच में भूमि के मुद्दे पर रजामंदी न बन पाने के कारण यह प्रकरण एक वर्ष के लिए टल गया था, किन्तु  प्रदीप माथुर के बार बार अनुरोध एवं मुख्यमंत्री के दखल के बाद इस संदर्भ में फैसला लिया जा सका तथा पराग डेरी परिकर में लांग टर्म लीज पर भूमि लेने तथा उस पर परिवहन बस स्टैण्ड स्थापित किये जाने हेतु बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti