देर रात परिक्रमार्थियों को मारी टक्कर
मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा चालक द्वारा परिक्रमा दे रहे एक श्रद्धालु में टक्कर मार देने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया इसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 12 बजे राधाकुण्ड परिक्रमा में राधारानी कुण्ड के पास अजमेर के गोरा काॅलौनी केकड़ी का रहने वाला सत्य नारायण शर्मा 55 वर्ष पुत्र कृष्ण चन्द दुबे अपने साथी गोपाल, ब्रजेश आदि के साथ परिक्रमा दे रहा था तभी राधाकुण्ड श्याम कुण्ड के पास तेज गति से आते रिक्शा चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिक्रमा मार्ग में ऐसे रिक्शों को चलाने पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए क्योंकि मुड़िया पूनों के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में वाहन चालक काफी तेज गाड़िया चलाते है जिससे दुर्घटनाऐं हो रही हैं।





