परिक्रमा मार्ग में मानव श्रंृखला देखते ही बन रही थी

नृसिंग भगवान का जन्मउत्सव धूम धाम से मनाया, यमुना मिशन                  अदृश्य ने दिखाया चमत्कार

मथुरा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गिरिराज परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया। अदृश्य शक्ति ने फिर दिखाया चमत्कार। चमत्कार देखने के लिए लोगों का हुजूम 500 वर्ष पुरानी अतरग्रही तलहटी परिक्रमा में घुस गया और परिक्रमा चालू कर दी।  श्रद्धालुओं की मानव श्रंृखला देखते ही बन रही थी। सारी रात मानव श्रंृखला नहीं टूटी। लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। रात में लोगों ने परिवारीजनों के परिक्रमा का लाभ उठाया। यमुना मिशन के अथक प्रयास के बाद ही परिक्रमा मार्ग को सुविधायुक्त बनाया जा सका है। यमुना मिशन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था भी की है। परिक्रमार्थियों की जुबान पर एक ही नाम था और वो नाम था यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं कार्यकर्ताओं को रह-रह कर धन्यवाद दे रहे थे। जो लोग कुंभ के शाही स्नान का आनन्द न ले सकें उन्होंने गिरिराज परिक्रमा में स्थित यमुना मिशन कुण्ड में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। आज से यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसमें आचमन एवं स्नान कर श्रद्धालुओं महापुण्य कमायेंगे। परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों ने चरणामृत कुण्ड, कार्ष्णिकुण्ड और यमुना कुण्ड में स्नान कर यमुना मिशन को धन्यवाद दिया। यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया यमुना मिशन ने। 

नृसिंग भगवान का जन्मउत्सव धूम धाम से मनाया, यमुना मिशन                  

मथुरा, यमुना मिशन कार्यकर्ताओ ने बडे हर्ष उल्लास से भगवान नृसिंह जी महाराज का 42 वां वार्षिकोत्सव मनाया, सरस्वती कुन्ड स्थित कार्यालय के समीप भगवान नृसिंह आश्रम पर भक्त वैष्णव एवं भक्तों ने मन्दिर मे हवन पूजन कर भगवान का अवषेक किया तथा भगवान कि शोभा या़़़़त्रा निकाली गई, शोभा या़़़़त्रा में यमुना मिशन के कार्यकर्ता तथा स्थानियो लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रेमी जी महाराज, महेश पंडित, रामबहादुर शर्मा, सतीश बाबू आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti