संदिग्द्ध अवस्था में पडा मिला सखी का शव
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राधाकुण्ड परिक्रमा में एक 38 बर्षीय सखी का शव संदिग्ध अवस्था में पडा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक सखी के शव का पंचनामा भर पोष्टमार्डम के लिये दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन गिरिराज धाम के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित सिद्धसिद्धान्त एकेडमी के गेट के निकट बीतीरात्रि को एक 38 बर्षीय अज्ञात सखी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक सखी के शव की शिनाख्त कराने के लिये काफी प्रयास किये लेकिन कोई शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने मृतक सखी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।





