मथुरा। गश्त के दौरान वृन्दावन पुलिस ने परिक्रमा मार्ग से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात्रि वृन्दावन पुलिस गश्त कर रही थी तभी परिक्रमा मार्ग में संदिग्ध स्थिति में चार लोग पुलिस ने पकड़ लिये। इन लोगों में भरत पुत्र रामेश्वर, दयाराम पुत्र नत्थो, राहुल पुत्र विनोद, मोहन पुत्र राजकुमार हैं। इन लोगों ने परिक्रमा मार्ग में लूट की घटनाओं को कबूला है। पुलिस ने इनके पास से सीडी डीलक्स बाइक, हंक बाइक, चार मोबाइल, एक लाॅकिट व नगदी बरामद की है।





