मथुरा। थाना व कस्बा राया के परिवारी जनों दूसरी जाति की युवती को गांव में लाने और परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश से बच कर भागना प्रेमी प्रेमिका के लिये काफी दुखदाई सावित हुआ कई वाहनों से टकराते हुए यह प्रेमी आखिर थानेदार की गाडी से ही जा टकराये। थाने दार ने जानके दुश्मन बने ग्रामीणों से थाने में शरण देकर प्रेमी प्रेमिका को फिलहाल बचाया है। पड़ोसी राजस्थान के भरतपुर जनपद अन्तर्गत कामा निवासी रानी 22 वर्ष पुत्री रामजी लाल (काल्पनिक नाम) से अलीगढ जनपद के इग्लास थाना क्षेत्र अन्तर्गत सूरजा काॅलोनी निवासी अमर पाल के बेटे नन्दलाल 25 वर्ष की आंखें चार हो गयीं, जिसके चलते शनिवार को नन्दलाल अपनी गाडी से रानी को अपने घर ले आया और परिजनों के समक्ष प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखा। परिजनों और आस पडोस के लोगों को जब मालुम हुआ कि रानी बाल्मीक समाज से है और नन्दलाल जाट है तो नन्द लाल के परिजन और ग्रामीण आग बबूला हो गये जैसे तैसे नन्द लाल मौके से रानी को लेकर मथुरा की ओर भागा। बताते है कि सूरजा काॅलोनी के लोगों ने काफी दूर तक प्रेमी युगल का पीछा किया जिससे कई वाहनों से टकराते हुए यह दोनों नगोडा तक पुंहच गये। इस बीच किसी ने जिला अपराध नियंत्रण कक्ष को लूट की सूचना दे दी जिससे राया पुलिस सक्रिय हो गयी। राया थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ नगौडा पर तैनात थे, इसी बीच प्रेमी युगल की गाड़ी थानेदार की गाड़ी से भी जा भिडी पहले तो पुलिस ने इन दोनों को खूब हड़काया लेकिन बास्तविकता का पता लगने पर थाना प्रभारी दोनों को राया थाने ले गये जहां इन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि पहले युवक युवती की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता है इसके वाद इनके विरूद्ध कोई प्राथमिकी दर्ज कराता है तो उस पर आवष्यक कार्यवाही होगी।





