पर्यटन पुलिस श्रद्धालुओं की गाइड बनने का विरोध

मथुरा। तीर्थ पुरोहित महासंघ ने हैरिटेज सिटी और प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन विभाग की उस योजना का विरोध किया जिसके तहत पर्यटन पुलिस श्रद्धालुओं की गाईड बनेगी उनको प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों के हितों के लिए जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिला जायेगा तथा महासंघ ब्रजमण्डल के तीर्थ पुरोहितों को परिचय पत्र प्रदान करेगा। तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी मण्डल की बैठक महासंघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त देवो पंडित की अध्यक्षता में हुई जिसमें बोलते हुए महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रजमण्डल आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ लूटपाट लपकों द्वारा जबरदस्ती जाकर तीर्थ यात्री का आर्थिक तथा स्थान-स्थान पर दुव्र्यवहार की घटनाऐं होती रहती है। स्थानीय पर्यटन विभाग पर रोकथाम की कोई योजना भी नहीं है लेकिन विभाग युगों-युगों से चली आ रही पण्डा समाज की जीविका में दखल देने को तैयार है। पण्डा समाज के हितों के विरोधी किसी भी निर्णय को लागू नहीं होने दिया जायेगा। महासंघ के मध्यक्षेत्र प्रभारी कान्तानाथ चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, सोहन चतुर्वेदी ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों का एवं तीर्थ यात्रियों का युगों-युगों का नाता है यह सैकड़ों साल पुरानी परम्परा चली आ रही है। स्थानीय पर्यटन विभाग को लगता है समझ का अभाव है जो वो यह बात नहीं जानता है। इस अवसर पर महासंघ के ब्रजमण्डल संयोजक अजय चतुर्वेदी, संतोष बब्बू, जितेन्द्र पाठक, नवनीत चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, कपिल देव चतुर्वेदी, गजानन्द गजोली, संजीव चतुर्वेदी एड. लाला, उपाध्यक्ष गण बादाम छाप पण्डा, अमित चतुर्वेदी, मथुरेश पाठक, जितेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण चतुर्वेदी, सूर्यकान्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti