पलसों कांडः पुलिस द्वारा फर्जी खुलासा करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों में 16 नबंवर की रात हुई बाबूलाल सर्राफ की हत्या व लूट में गोवर्धन पुलिस द्वारा गुडवर्क दिखाने के लिए फर्जी तरीके से मृतक के चचेरे भाई व पड़ौसी को जेल भेज दिया था। जिसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर निर्दोष लोगों को जेल से छोड़ने की मांग की गयी। 

मृतक की पत्नी व बच्चों द्वारा ऐफिडेविट भी दिए गए। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मामले की पुनः विवेचना कराए जाने की बात कही। लेकिन अभी तक निष्पक्ष न जांच हो पाई और न ही बेगुनाह लोगों की जेल से रिहाई हो पाई है। ग्रामीणों में इस खुलासे को लेकर गहरा आक्रोश है, ग्रामीणों के अनुसार अगर इसी तरह जघन्य घटनाओं में निर्दोषों को जेल में ठूंसा जाता रहा तो अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जायेंगे। पुलिस दोषियों को छोड़कर निर्दोषों को फंसा रही है, जिससे अपराधियों को और भी घटना करने को बल मिल रहा है। युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने उक्त घटना के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए निर्दोष लोगों की शीघ्रताशीघ्र रिहाई व दोषियों को जेल सींखचों में भिजवाने की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti