मथुरा। थाना क्षेत्र गोवर्धन के गांव पलसो में विगत एक सप्ताह पूर्व हुई स्वर्णकार बाबूलाल सर्राफ की हत्या और डकैती के मामले का आज गोवर्धन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्या और डकैती काण्ड में संलिप्त मृतक बाबूलाल के ही दो परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का अनावरण करते हुए अपपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलष कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर और थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार ने इस घटना के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत सप्ताह भर पूर्व थाना क्षेत्र गोवर्धन के गाँव पलसो में रात्रि में बाबूलाल सर्राफ की गला दबाकर हत्या कर अज्ञात बदमाश घर में रखा लाखों रूपये का माल पार कर ले गये थे। पुलिस ने इस मामले मंे क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार और थाना पुलिस की टीम को लगाया था। पुलिस ने आज घटना का अनावरण करते हुए मृतक बाबूलाल के दो परिवारीजनों रामसिंह पुत्र रामनाथ और अशोक पाण्डेय पुत्र वासुदेव प्रसाद निवासीगण पलसों गोवर्धन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार इन दोनों ही मिलकर आपसी में अपनी अपनी सर्राफ के कारोबार को चलने को लेकर चल रहे मनमुटाव और बाबूलाल की गाँव में मौजूद सम्पत्ति के चलते हत्या कर दी थी। मृतक बाबूलाल का पूरा परिवार काफी लम्बे समय से आगरा में रह रहा था। दोनों अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम देना स्वीकार है। इस घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राअधिकारी सदर के निर्देशन में गोवर्धन पुलिस को लगाया था।





