वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की नगरीय सडक सुधार योजना से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 14 अनाज मण्डी में रवि अग्रवाल के मकान से गोविन्द के मकान तक एवं राकेश अग्रवाल के मकान से कृष्णकान्त अग्रवाल के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्थानीय निवासी राधारमण अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद संजय सैनी, विष्णु प्रसाद शर्मा, गोविन्द शर्मा, घनश्याम चैधरी, हरि नारायण चैधरी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, गोविन्द शरण अग्रवाल, भाजपा नगर अघ्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, स्वामी गोपालाचार्य, रमेशचन्द्र गौतम, मुकेश शर्मा एडवोकेट, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सर्राफ, अवधेश यादव, मुकेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश, शिवेन्द्र शर्मा, सतीष रस्तोगी, संजय अग्रवाल, मनोज सैनी, आदित्य शर्मा, राजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





