पलिकाध्यक्ष वृन्दावन ने किया भंडारे व प्याऊ का शुभारंभ

मथुरा। पुरूषोत्तम मास के पावन पर्व पर श्रीधाम वृन्दावन में पधारने वाले सभी परिक्रमार्थियों, श्रद्धालु भक्तजनों की सुविधार्थ श्री गौड दर्शन महान्त सेवा समिति द्वारा एक माह तक परिक्रमा मार्ग स्थित श्री ब्रजधाम आश्रम में चलने वाले भण्डारे प्रसाद एवं मीठे जल की प्याऊ का उद्घाटन नगर पालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम के कर कमलों द्वारा हुआ। परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रजधम आश्रम के सामने श्री गौड दर्शन महन्त सेवा समिति द्वारा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि भारत वर्ष के संतों में ही विश्व जन समुदाय को मानवता का दर्शन कराने की क्षमता है। जहां एक ओर देश विदेश में रह रहे अधिकांश लोग केवल अपने या अपने परिजनों व रिश्तेदारों के बारे में सोचता है, वहीं दूसरी ओर संत समाज सभी के जीवन की मंगल कामना करता है। उन्होने कहा कि भूखे को भोजन देना व प्यासे को पानी देना संतो का विशेष स्वभाव व भारतीय दर्शन में सेवा का उदाहरण हैं। श्री गौड दर्शन महान्त सेवा समिति के अध्यक्ष स्वामी श्री भास्करानन्द महाराज ने कहा कि अधिक मास में दिन रात हजारों श्रद्धालु वृन्दावन की परिक्रमा एवं मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। उन लोगों के लिए महन्त सेवामण्डल द्वारा एक महीने तक निरंतर जल सेवा एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। एकादशी को फलाहार वितरण की सेवा की जायेगी। इस अवसर पर स्वामी प्रकाशानन्द महाराज, स्वामी लाडली शरण महाराज, स्वामी जगन्नाथ दास महाराज, स्वामी ब्रजकिशोर दास जी, स्वामी रामप्रकाश महाराज, स्वामी सदानन्द महाराज, स्वामी रामानन्द, सन्तोष मुनिजी, रामदेव चतुर्वेदी, स्वामी जगदीश्वरानन्द, सेठ बाबा राधरमण, सुन्दरदास, स्वामी अमनदेव, स्वामी अनन्तानन्द, श्रीकृष्ण गौतम, निरन्जन सिंह ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti