पल्स पोलियों जागरूकता रैली निकाली

मथुरा। जनपद में पल्स पोलियों जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के जीआईसी स्कूल से सैकड़ों बच्चों के रैली निकाल कर प्रचार प्रसार किया गया। रैली का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 

रैली शहर के आर्य समाज रोड, होलीगेट, भरतपुर गेट होते हुए डेम्पीयर नगर पहुंची जहाॅ सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में अधिकारियों ने कहा कि 0 से पाॅच वर्ष तक बच्चें किसी भी तरह पल्स पोलियां की ड्राप से वंचित नहीं रहनें चाहिए। सभी अभिभावक अपने 0 से 5 साल के वच्चें को पास के पोलिया वूथ पर ले जाकर बच्चे को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाये। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं व शिक्षिकाए तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti