मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बिन्दु 5.10.6 में दिये गये निर्देशो के क्रम में अधिसूचना के दिनांक से निर्वाचन समाप्त होने तक मदिरा के उत्पादन, भण्डारण तथा वितरण के अनुवीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान ने जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट विशाल चैहान ने नामित नोडल अधिकारी पवन कुमार जिला आबकारी अधिकारी मथुरा को निर्देशित किया है कि वे आबकारी से संबंधित दैनिक रिपोर्ट आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रभारी अधिकारी (एम0सी0सी0) एवं सहायक रिटर्निग आफिसर के कार्यालय में प्रस्तुत करें।





