
जनपद भर में जमकर हुई नकल, नकल माफिया हावी
चैमुंहा से पकड़ा गया मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्त से छूट भागा
अड़ीग के एक इंटर कालेज में जान जोखिम में डाल दीवार फांद कर नकल देने का प्रसाद करता नकल मफिया एवं दूसरे चित्र में एक कालेज में खिडकी से सामूहिक नकल देते नकल माफिया
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के प्रथम दिन ही शासन प्रशासन के नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के दावे फेल नजर आये। जनपद भर के शहर और देहात क्षेत्र के कालेजों में जान जोखिम में रखकर नकल माफिया नकल देते नजर आये। नकल रोकने के लिए उडन दस्ता भी नजर आया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रथम पाली में हाईस्कूल की एवं द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की आयोजित की जा रही हैं। जनपद भर के करीब करीब सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन से ही नकल का कारोबार बखूबी चला। देहात क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर नकल माफिया पहले से ही सक्रिय हो जाते हैं। देहात क्षेत्रों में कालेज पहले दिन से ही जमकर नकल हुई। नकल माफिया खिडक़ी व दरवाजों से नकल के कागजों को फेंक रहे हैं। कई बार नकल कराते समय कई लोग घायल हो गये। पुलिस प्रशासन को भी शांति व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पुलिस की गिरफ्त से भागा मुन्ना भाई
जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा चैमुंहा के सर्वोदय इण्टर काॅलेज में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में सुबह की पहली पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में एक वेदराम नामक मुन्ना भाई दूसरे परीक्षार्थी चेतराम के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस जब पकड़े गये मुन्ना भाई को पकड़ कर ले जा रही थी तभी आरोपी मुन्ना भाई पुलिस की पकड़ से छूट कर भाग निकला।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS