मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान कल 6 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सलमान की यह आगामी फिल्म काफी चर्चा में रही है। फिल्म से बहुत अपेक्षाएं हैं। फिल्म विश्लेषक भी मान रहे हैं कि फिल्म सुल्मान बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। पिछले कुछ समय में वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जिससे ऐसी आशा की जाती जैसी सलमान की फिल्म से हैं।
सलमान की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दर्शक सलमान की सुल्तान का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान में तो रिलीज से लेकर पांच दिन तक के सभी शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं। उम्मीद की जा रही है सुल्तान ओपनिंग डे में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड सकती है। आइए जानते हैं सुल्तान कौन सी बडी फिल्मों का रिकॉर्ड पहले ही दिन तोडेगी।
डे ओपनिंग फैन
अभी तक इस लिस्ट में शाहरूख खान की फिल्म ‘फैन’ सबसे ऊपर है। फैन ने 19.20 करोड़ की ओपनिंग की थी। वैसे कोई शक नहीं कि सुल्तान यह आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।
बिगेस्ट वीकेंड ओपनर हाउसफुल-3
वहीं, 2016 के बिगेस्ट वीकेंड ओपनर का खिताब फिलहाल ‘हाउसफुल 3’ ने जीता है। फिल्म ने 53.31 करोड़ की ओपनिंग दी है।
बिगेस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन हैप्पी न्यू ईयर
बॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालें तो शाहरूख खान विनर हैं। फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ का व्यापार किया था। जिसे अब तक कोई तोड़ न पाया।
प्रेम रतन. . . सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
फिलहाल, सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है सूरज बडज़ात्या की प्रेम रतन धन पायो। फिल्म ने 40.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
साभार-khaskhabar.com





