पांच लाख की शराब सहित दो तस्कर दबोचे

मथुरा। आबकारी निरीक्षक ने पुलिसबल के साथ टाटा पिकअप वैन में तस्करी कर ले जाई जा रही पांच लाख रुपए कीमत की शराब बरामद कर दो तस्करों को दबोच लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई शराब हरियाणा एवं अरूणांचल प्रदेश में बिक्री होनी थी, लेकिन इसे तस्कर आगरा लेकर जा रहे थे। जो रास्ते में ही दबोच लिए गए। 

जनपद में शराब तस्करी की बढ़ती सूचना के बाद जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम संजय यादव राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबकारी पुलिस के साथ जांच में जुटे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा पिकअप वैन सं. आरजे 29 जीए 26 में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटी कर तस्करी कर ले जाई जा रही हैं। डीईआई संजय यादव ने रिफाइनरी पुलिस स्टाफ को साथ ले रिफाइनरी चैराहे के निकट वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान उक्त गाड़ी के आने पर आबकारी निरीक्षक ने चालक व गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति को दबोच गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करवा ली तथा उसकी तलाशी ली, तो गाड़ी में 75 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंगे्रजी शराब लदी थी। गाड़ी व दोनों तस्करों को आबकारी टीम रिफाइनरी पुलिस की मदद से थाने ले आई। वहां की गई पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम दीपक पुत्र रामकिशन निवासी बखैटा जनपद रोहतक हरियाणा एवं कपिल पुत्र हवा सिंह निवासी हूमायूंपुर रोहतक हरियाणा बताए। इन लोगों के अनुसार इन्हें नहीं मालूम शराब किसने भेजी, इन्हें केवल आगरा पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया था। आगरा में मिलने वाला शख्स इस माल की डिलीवरी लेने वाला था। पुलिस ने दोनों को ही जेल भेज माल बरामद कर गाड़ी थाने में खड़ी करा दी है। तस्करों की गिरतारी में आबकारी सिपाही सरजू राजपूत, कायम सिंह, जैन प्रकाश, राकेश शर्मा, अनिल सिंह, नरेश कुमार, आदि सहित थाना रिफाइनरी पुलिस मौजूद रही। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti