
मथुरा। शहर के गोविन्द नगर क्षेत्र के बिरला मंदिर पर मुख्यातिथि पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा 8 व 9 नवम्बर में इटंर नेशनल टैग सोडो मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन जंग भवन दिल्ली में सम्पन्न हुआ था जिसमें भारत, अफगानिस्तान व बग्लादेश के करीब 210 खिलाडियांे ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में स्कुल आॅफ मार्शल आर्ट मथुरा के खिलाडियो बच्चो नें भारत के लिए 6 पदक जीते जिसमें सूरज शर्मा, वत्सला उपाध्याय व गोल्डन गर्ल माध्वी सारस्वत, आर्कष अग्रवाल, सुमित शर्मा व अभिनव अग्रवाल को पालिका अध्यक्ष मनीषा गुुप्ता एंव पकंज शर्मा एड ने मैडल, बैल्ट, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे यूपी टीम के मौ0 अशराफ, श्रीमती अंजु एवं टीम कोच कौशल जोशी अध्यक्ष पकंज शर्मा, आशीष शर्मा, महेन्द्र सिंह, डा0 कदीर कुरेशी, दिनेश शर्मा, घनश्याम गौतम, शिवराम शिबो बाबा, धर्मेन्द्र चैधरी आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS