पालिकाध्यक्षा ने किया दो नलकूपों का उद्घाटन

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा पालिकाध्यक्षा के अथक प्रयासों से दिन प्रतिदिन विकास कार्यो में प्रगति कर रही हे। इसी श्रंखला में पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर के मुर्गा फाटक के पीछें बाल्मीकि बस्ती और गोविन्द नगर क्षेत्र में दो नवनिर्मित नलकूपों का विधिवत जनता के लिए समर्पित किये। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह के अलावा क्षेत्रीय सभासद तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने पालिकाध्यक्षा का दुपाट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वीगत से अभिभूत पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने कहा कि यह जनता का ही आशीर्वाद है कि आज वह नगरवासियों की कड़ें सघर्ष के बाद भी उनकी सेवा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यही प्रयास रहा है कि वह नगर के क्षेत्र के हर जाति धर्म के लोगो मूलभूत सूविधाए उपलब्ध करा सकें। पूरे नगर क्षेत्र में गलियों पर जगह जगह पक्की नालिया बनाई जा रही है वहीं टूटी सड़को को भी पालिका अपने बजट के अनुसार निरन्तर बनाये जाने की ओर अग्रसर हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti