पालिकाध्यक्षा ने किया पशुशाला का लोकार्पण

पालिकाध्यक्षा ने किया पशुशाला का लोकार्पण मथुरा । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सडकों, नालियों व चैराहों का सौन्दर्यीकरण कार्य करा रहीं हैं वही नगर में घूम रहे आवास जानवरों के लिए वार्ड सं.-5 यमुनापार स्थित नगला कोल्हू मार्ग पर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा बनवायी जा रही पशुशाला लागत रूपए 32.50 लाख लोकापर्ण बुधवार स्थानीय सभासद व अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारणों के मध्य नारियल फोडकर किया।    

पालिकाध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता ने बताया कि मथुरा नगर में आवारा पशु मुख्य मार्गों व मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं जिससे आय-दिन जाम की स्थिति बनी रही है साथ ही जनहानि की सम्भावना बनी रहती है। इस पशुशाला का निर्माण शहर से बाहर यमुनापार वार्ड सं0-05 नगला कोल्हू मार्ग पर कराया जा रहा है। इस प्रकार आवारा पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किसी भी नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया है। श्रीमती मनीषा गुप्ता के अथक प्रयासों  से इस पशुशाला का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद चै. कौशल किशोर, हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, कृष्णानगर मण्डल अध्यक्षध्सभासद चै0 राजवीर सिंह, विजयबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह, सुखपाल सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य हेमसिंह यादव, बलवीर सिंह, शम्भू सिंह, ऊदल सिंह, राजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, चै0 गोवर्धन सैनी, विजय, अमित, विनय आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti