पालिकाध्यक्ष ने किया नाली एवं इण्टरलाॅकिंग टाइल्स सडक का लोकार्पण

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ यहां पधारते हैं। उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से सौरभ गौड़ के वार्ड नंम्बर 16 रमणरेती में दिलीप गौतम सत्यम धाम से पण्डित श्रीराम शर्मा के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्वालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। अस अवसर पर सभासद बृजबाला गौड, सौरभ गौड, दिलीप गौतम, मुकेश सारस्वत, रामबल्लभ शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, पं0 छैलबिहारी शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, विनयकृष्ण चतुर्वेदी, श्रीराम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राकेश शर्मा, आदित्य शर्मा, किशनलाल कुशवाह, संजय गौतम महेश अग्रवाल, शिवशरण सिंह भदौरिया, आरिफ कुरैशी, विनोद वास्तोला आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti