मथुरा। पवित्र पर्व अक्षय नवमी एवं एकादशी पर नगर में लगने वाली परिक्रमाओं को दृष्टिगत रखते नगर पालिकाघ्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा बीएसए कालेज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पायी गई कमियों को दूर करने व परिक्रमा मार्ग को परिक्रमार्थियों के लिए और अत्यधिक बेहतर बनाये जाने हेतु मार्ग को दुरूस्त कराये जाने के निर्देष पालिकाध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निरीक्षण के समय दिये गये। निरीक्षण में मौजूद हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि पुराना परिक्रमा मार्ग बीएसए कालेज समीप रेलवे पुल के नीचे से था परन्तु कालोनियों का पानी उक्त मार्ग पर भर जाने से उक्त रास्ते से परिक्रमा लगाया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। परिक्रमा रेलवे मार्ग से होकर लगायी जा रही थी। जिससे जनहानि होने की सम्भावना बनी रहती थी। जनहित में उच्च न्यायालय में योजित याचित पर उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में उक्त परिक्रमा मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से लेते हुए विगत दो-तीन चालू करा दिया गया है। उक्त मार्ग से लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हैं। पालिकाध्यक्ष द्वारा उक्त परिक्रमा मार्ग को परिक्रमार्थियों के लिए और अत्यधिक बेहतर बनाये जाने हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अवर अभियंता विजय गोयल, राजस्व निरीक्षक हरिकृष्ण शर्मा, सफाई निरीक्षक चन्द्रवीर सागर, केके सिंह, आनन्द कुमार, विजय कुमार, लाइट निरीक्षक राम शर्मा, गैराज इंचार्ज राजेश यादव, जलकल लिपिक टुकेश शर्मा हैड जमादार विनोद कुमार शर्मा लाले आदि रहे।





