पालिका अध्यक्षा ने किया गीरबों के लिए रैन बसेरे का शुभारंभ

मथुरा। नगर पालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा शीत ऋतु में जनहित में पालिका की ओर से मथुरा नगर में आने वाले दर्शनार्थियों व नगर में रहने वाले गरीब लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रैन बसेराआंे की व्यवस्था की जा रही है। बंगालीघाट पर रैन बसेरा बनावाये जाने के उपरान्त बी0एन0 पोद्दार इण्टर कालेज के समीप एक और रैन वसेरा का पालिका की आरे से बनाया गया है जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता व नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह द्वारा किया गया। पालिका अध्यक्ष व नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य में भाग लेते हुए बताया गया कि पालिका की ओर रैन वसेराओं की व्यवस्था लोगों की ठण्ड से बचने के लिए की गई है जो कि एक उचित व्यवस्था है। इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी के0पी0 सिंह, सहायक अभियंता उदयराज सिंह, अवर अभियंता राजपाल सिंह, विजय गोयल, सोमेष कुमार, सुशील मोहन, सभासदगण राजेश यादव, राजेश कढेरे, मौ0 जाहिद चीना, देवकी नन्दन कश्यप, स्वच्छता निरीक्षक एल0के0 शर्मा0, मुकेश यादव, खचेन्द्र कुमार, चन्द्रवीर सागर, राजस्व अधीक्षक के0के0 अग्रवाल, लेखाकार विकास गर्ग, गैराज इंचार्ज राजेश यादव, विनोद कुमार उर्फ लाले व घनश्याम गौतम, आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti