पालिका ने फिर चलाया ध्वस्तीकरण अभियान

मथुरा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रूक-रूक कर अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है, जिसके चलते आज जुबली पार्क महिला अस्पताल के सामने से नगर पालिका और कोतवाली पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारी कई लकड़ी के खोखो में संचालित दुकानों को नेस्नाबूत कर दिया। 

शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर जहां अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर की आवश्यकता बन गया है, वहीं उसमें मनमानी नीति अपनाना लोगों के लिए दुखदायी बना हुआ है। शहर के आगरा रोड स्थित गुरूद्वारे के आसपास अतिक्रमणों की मुख्य सड़क पर बाढ़ लगी है, लेकिन पालिका प्रशासन कई प्रयासों के बावजूद नहीं हटवा पाया। बीते दिनों मुख्य गांधी आश्रम के सामने नाले पर बनी कुछ दुकानों को पालिका ने ध्वस्त कराया लेकिन अगले दिन ही यह पुनः काबिज नजर आयीं। पालिका परिषद में कांग्रेस के सभासद उमेश शर्मा ने गत दिवस इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। लेकिन परिणाम शून्य बने हुए हैं। महिला अस्पताल के सामने जुबलीपार्क मार्ग पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं हैं। विदित रहे कि कल मंगलवार साप्ताहिक बाजार यही लगाया जाता है और इस तोड़फोड़ के बाद इसका क्या नजारा होगा, यह आज देखने को मिलेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti