पिछड़े वर्ग के छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन निर्धारित समय तक करें

मथुरा। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मथुरा श्याम सुन्दर इकनौरिया ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय विद्यालय, राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, मदरसों एंव माध्यमिक शिक्षा, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय, शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि शासनादेश संख्या 966/26 मार्च 2014-4(215) टी0सी0 1 समाज कल्याण अनुभाग 3 लखनऊ दिनांक 20, जून 2014 के द्वारा कक्षा 9 एंव 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनताति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोड़कर) एंव अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेतु पूर्व में निर्गत दिशा निर्देश को अतिक्रमित करते हुए छात्रवृत्ति योजना के क्रियन्वयन एवं वितरण में पारदर्शिता तथा समयबद्वता सुनिश्चत किये जाने हेतु शैक्षिक सत्र 2014-15 से कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) एंव अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राअें को देय छात्रवृत्ति हेतु आॅन लाइन आवेदन एंव अन्य प्रक्रियात्मक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त के सम्बन्ध में इस कार्यालय के पत्र संख्या 437 दिनांक 26.06.2014 के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार आपको अवगत कराया जा चुका है। निदेशालय के पत्र संख्या 1781/पि0व0क0/2014-15 लखनऊ दिनांक 3 सितम्बर 2014 द्वारा आॅन लाइन आवेदन पत्रों की धीमी गति पर शासन द्वारा अत्यन्त आपत्ति व्यक्त की गयी है। अतः अनुरोध है कि निर्धारित सीमा के अन्तर्गत दिनांक 30.09.2014 तक समस्त छात्रों का डाटा भरवाना प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में आपके समस्त छात्रों का डाटा अपलोड नहीं कराया जाता है तो इसका उत्तरदायित्व आपका होगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti