पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

सौंख में सपा के पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लक्ष्मन कुशवाह, सुनिया पहलवान व स्थानीय लोग
सौंख समाचार। रविवार को समाजवादी पार्टी के पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कैम्प कार्यालय पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह निषाद व विशिष्ट अतिथि सपा नेता मुकेश यादव का फूलमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रपाल सिंह निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जन समस्याओं  पर ध्यान दें और उनका समाधान करायें और समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये। इस मौके पर सपा नेता सुनिया पहलवान व लक्ष्मन कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी ने तमाम कार्य करायें है। इससे निश्चित ही पार्टी को लाभ होगा। इस मौके पर गिर्राज सिंह कुशवाह, भगवान सिंह, डालचंद, सुरेश सिंह, मदनलाल खां, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश, अन्सार कुरैशी, प्रमोद कुशवाह, शेर सिंह माहौर, यादराम, भरत सेन, तिलक सिंह आदि उपस्थित थे।
 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti