मथुरा। राया थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हां निवासी एक युवक से एटीएम कार्ड का गोपनीय नम्बर पूछ कर शातिर दिमाक युवक ने पचास हजार रूपयें निकाल लिए घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
ग्राम कूम्हां थाना राया निवासी ओमप्रकाश पुत्र भूप सिंह का स्टेट बैंक आंफ इण्डिया शाखा कूम्हां में खाता है बताया कि गत दिनांक 3 नवम्बर के दिन ओमप्रकाश के फोन पर काल आयी जिसमंे उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और एटीएम लाॅक होने वाला है अपना पिन नम्बर बतायांे इसी तरह से बातो में फंसा कर उसने गोपनीय जानकारी कर ली और थोड़ी थोड़ी देर बाद पैसे निकालना शुरू कर दिया और मोबाइल फोन पर आए संदेश से जब खाते से पचास हजार रूपयें निकाल गए जानकारी होेते ही ओमप्रकाश के पैरो तले जमीन खिसक गयी और घटना के संबंध मंे बैंक के शाखा प्रबन्धक को अवगत कराया और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। सिडिकेट बैंक के शाखा प्रबन्धक डी के अग्रवाल ने इस प्रकार के फोनों से सावधान होने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार से फोन कर ग्राहकों को झांसे में फंसा लेते है जब कि कोई भी बैंक का अधिकारी या अधिकारी फोन कर इस प्रकार की जानकारी नहीं ले सकता है इस संबध में ग्राहक जब एटीएम कार्ड लेता उस समय भी जानकारी दी जाती है कि वह अपना पासवर्ड नम्बर गोपनीय रखे समय समय पर बैंकों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में भी ग्राहकों को सावधानी के संबंध में अन्य जानकारी भी दी जाती है इस प्रकार की काॅलों से सावधान रहने की अपील की है।





