पीएम मोदी ने कहा-भारत और जापान अटूट सहयोगी

पीएम मोदी ने कहा-भारत और जापान अटूट सहयोगीटोक्यो । जापान दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में एक व्यापार सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मेड इन इंडिया, मेड इन जापान मिलकर कमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक निर्माण और बढ़ते बाजार की वजह से एशिया वैश्विक विकास में नए केंद्र के तौर पर उभरा है। ऐसे में एशिया के उद्भव में भारत और जापान को मिलकर अपनी भूमिका अदा करनी होगी।पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो में जापान के राजा अकिहितो से मुलाकात की। मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से भी मुलाकात करेंगे। मोदी और आबे की चर्चा के बाद दोनों देश 12 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों में अहम असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और उनके जापानी समकक्ष आबे के बीच शुक्रवार को लंबी चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को गति दी जाएगी। आपको बता दें कि शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता सुरक्षा, कारोबार, निवेश, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे व्यापक क्षेत्रों में संबंधों को गति प्रदान करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे। आपको यादा होगा कि पिछले महीने दिसंबर में आबे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस बारे में व्यापक सहमति बनी थी,लेकिन अंतिम समझौता पर हस्ताक्षर नहीं किया जा सका था क्योंकि कुछ तकनीकी एवं कानूनी मुद्दे सामने आ गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देशों ने करार के मसौदे के जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं समेत आंतरिक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है।       

   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा




Mediabharti